ताज़ा खबरेंभारत

केजरीवाल का बड़ा एलान, दिल्ली में मेट्रो-डीटीसी बसों में मुफ्त सफर कर पाएंगी महिलाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बड़ा एलान करते हुए कहा महिलाओं के लिए दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों व क्लस्टर बसों में यात्रा मुफ्त हो जाएगी।

केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “सभी डीटीसी बसों, क्लस्टर बसों और मेट्रो ट्रेनों पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी ताकि उन्हें सुरक्षित यात्रा का अनुभव हो और वे परिवहन के साधनों तक पहुंच सकें, जो पहले उच्च कीमतों के कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करने में सक्षम नहीं थे।”

उन्होंने कहा कि हम किसी के ऊपर सब्सिडी थोपेंगे नहीं, जो महिलाएं अपना पैसा दे सकती हैं वह अपना किराया दे देंगी। उन्होंने कहा कि यह योजना हम बना रहे हैं और उम्मीद है कि इसे अगले दो-तीन महीने में लागू कर दिया जाएगा।

महिलाओं के लिए यह बड़ा एलान दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एक ईमेल जारी कर रहे हैं जिस पर जनता अपना सुझाव दे सकती है कि इस योजना को कैसे लागू किया जाए। उनका कहना है कि एनसीआर की महिलाओं को इस योजना का फायदा मिले या नहीं इस पर सुझाव मांगे गए हैं।

जब सीएम से पूछा गया कि आप बिना केंद्र की सहमति के कैसे इस योजना को लागू करेंगे तो वह बोले कि हम इस पर सब्सिडी दे रहे हैं। इसके लिए अनुमति की जरूरत नहीं है। हम यह फैसला महिलाओं की सुरक्षा और बढ़ते मेट्रो के किराए को देखकर ले रहे हैं।

बसों और मेट्रो में कुल यात्रियों में 33 फीसदी महिलाएं होती हैं. इसके मुताबिक मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर करीब एक हजार करोड़ प्रतिवर्ष का खर्च आएगा जबकि करीब 200 करोड़ रुपये का खर्च बसों को लेकर सरकार पर आएगा.

अनुमान है कि महिलाओं के लिए दिल्ली मेट्रो और डीटीसी की बसों में इस योजना को लागू करने में सरकार पर प्रतिवर्ष करीब 1200 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. इस सुविधा को लागू करने में आने वाले खर्च की भरपाई दिल्ली सरकार करेगी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

  1. Thuật toán Random Number Generator (RNG) là trái tim công nghệ đảm bảo tính công bằng tại 188v game . Đây không đơn thuần là một bộ sinh số ngẫu nhiên thông thường mà là hệ thống RNG tiên tiến được chứng nhận bởi iTech Labs – đơn vị kiểm định hàng đầu trong ngành. TONY04-03O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button