Hindi Newsportal

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 100 दिन पूरे, राहुल गांधी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

0 201

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 100 दिन पूरे, राहुल गांधी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

 

आज यानी 16 दिसंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के सीनियर नेता राहुल गांधी रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने सात राज्यों का भ्रमण करते हुए करीब 2800 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय की है। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश शामिल हैं। इन दिनों राहुल गांधी राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।

 

 

इस दौरान कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि यात्रा के सौ दिन पूरे होने की ख़ुशी में राहुल गांधी जयपुर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे। उनके अनुसार, इस अवसर पर गायिका सुनिधि चौहान भी होंगी। हिमाचल प्रदेश के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने सभी विधायकों के साथ जयपुर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे।