Hindi Newsportal

कल है विवाहित महिलाओं का पर्व करवा चौथ, जाने क्यों मनाया जाता है करवा चौथ 

0 317

कल है विवाहित महिलाओं का पर्व करवा चौथ, जाने क्यों मनाया जाता है करवा चौथ 

इस बार देश में 13 अक्टूबर के दिन करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए और परिवार के कल्याण के लिए इस दिन व्रत रख कर करवा चौथ को पूरे हर्षोउल्लास से मनाती हैं। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं। रात में चांद निकलने के बाद अर्घ्य देकर वे अपना व्रत पूरा करती हैं। मान्यता है कि करवा चौथ व्रत का विधि-विधान से पालन करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और भगवान से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस लिए मनाया जाता है करवा चौथ 

कहा जाता है कि जब यमराज पतिव्रता सती सावित्री के मृत पति सत्‍यवान को लेने धरतीलोक पर आए थे। तब माता सावित्री ने यमराज से अपने पति को जीवनदान देने की प्रार्थना की थी। लेकिन यमराज अपने कर्तव्यों के आगे विवश थे इसलिए उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। लेकिन सावित्री लम्बे समय तक अपने पति के मृत शरीर के साथ अन्न-जल त्याग कर बैठी रहीं और विलाप करती रहीं। अपने पति के प्रति ऐसा अपार प्रेम देखकर यमराज से रहा नहीं गया और उन्होंने सावित्री से वर मांगने के लिए कहा। तब सावित्री ने उनसे कई बच्चों की मां बनने का वर मांगा। पतिव्रता होने के कारण यमराज को उनके हठ के आगे झुकना पड़ा और सत्यवान को जीवन दान देना पड़ा। तभी से विवाहित महिलाएं अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।