Hindi Newsportal

भारतीय नौसेना का मिग 29K लड़ाकू विमान गोवा तट पर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

file photo: mig 29
0 445

भारतीय नौसेना का मिग 29K लड़ाकू विमान गोवा तट पर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

 

बुधवार को गोवा तट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां भारतीय नौसेना का एक लड़ाकू मिग 29K विमान नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक यह विमान तकनीकी खराबी आने के कारण समुद्र के ऊपर क्रश हुआ। हालांकि पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है। भारतीय नौसेना का इस घटना पर बयान भी सामने आया है। नौसेना ने कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए एक पूछताछ बोर्ड (BOI) को आदेश दिया गया है।

 

बता दें इससे पहले दिसंबर 2021 में राजस्थान के जैसलमेर में भी भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश हुआ था। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई थी। भारतीय वायुसेना ने इसकी जानकारी दी थी।