Hindi Newsportal

इंडिगो फ्लाइट गुवाहाटी में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, केंद्रीय मंत्री और कई विधायक थे सवार, इंजन में हुई थी खराबी

फाइल इमेज
0 661
इंडिगो फ्लाइट गुवाहाटी में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, केंद्रीय मंत्री और कई विधायक थे सवार, इंजन में हुई थी खराबी

 

आज यानी रविवार को इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। यह फ्लाइट रविवार सुबह असम में गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुई थी। लेकिन कुछ ही मिनटों के भीतर यह फ्लाइट वापस गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लौट आई। इस फ्लाइट की लैंडिंग असम की राजधानी गोवाहाटी में कराई गयी है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक फ्लाइट के इंजन में कुछ तकनीकी खराबियों के चलते इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बता दें कि इस दौरान फ्लाइट में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्यमंत्री रामेश्वर तेली सहित असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायक प्रशांत फुकन और तेरोश गोवाला शामिल थे।

रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट संख्या 6E2652 ने रविवार की सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरी थी। करीब 20 मिनट के बाद ही फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता लगा, जिसके बाद गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।