आज है नवरात्रि का आखिरी दिन, शारदीय नवरात्रि पर कई दिग्गज नेताओं ने किया कन्या पूजन
शारदीय नवरात्रि का आज यानी 4 अक्टूबर को महानवमी व आखिरी दिन है। मां दुर्गा की साधना का आखिरी दिन है। इस दुर्गा नवमी व शारदीय नवरात्रि के आखिर दिन पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन लोग विधि विधान से कन्या पूजन कर मां दुर्गा की षोडशोपचार की पूजा की जाती है, इसके बाद शुभ मुहूर्त में हवन किया जाता है। कहा जाता है कि देवी सिद्धिदात्रीकी पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन लोग अष्टमी की तरह कन्या को भोजन करवाया जाता है।
इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की नवमी पर मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव के पैर पखारकर पहले पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा।
पावन शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आज महानवमी के दिन @GorakhnathMndr में कन्या-पूजन कर लोक-कल्याण की कामना की।
माँ भगवती की कृपा हम सभी पर बनी रहे।
जय माता की! pic.twitter.com/drDNkmvFj2
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 4, 2022
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस नवमी के अवसर अपने घर पर कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्या पूजन की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘बेटियों के रूप में पधारी मां जगदंबा के चरणों से हमारा घर आज धन्य हो गया। मैया सबका कल्याण करें, यही प्रार्थना करता हूं! जय माता दी।‘
#महानवमी के पावन पर्व पर शक्तिस्वरूपा कन्याओं का पूजन एवं कन्याभोज कराकर परम आनंद की अनुभूति हुई।
बेटियों के रूप में पधारी मां जगदंबा के चरणों से हमारा घर आज धन्य हो गया। मैया सबका कल्याण करें, यही प्रार्थना करता हूं! जय माता दी! pic.twitter.com/etbQneOu0k
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 4, 2022