ताज़ा खबरें

लेह-लद्दाख पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, हवाईअड्डे पर हुआ स्वागत

लेह-लद्दाख पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, हवाईअड्डे पर हुआ स्वागत

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से फिर से बने सांसद राहुल गांधी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे हैं। इस दौरान लेह एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थकों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। लेह में  राहुल गांधी कांग्रेस इकाई के नेताओं से मुलाकात करेंगे। बता दें कि राहुल अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेह नहीं जा सके थे। उन्होंने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान कहा था कि वह जल्द ही लेह का दौरा करेंगे।

 

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का केंद्र द्वारा बदले गए नाम को लेकर प्रतक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं।  उन्होंने अपने समय में जो काम किए हैं उन पर आज भी याद किए जाते हैं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (पीएमएमएल) कर दिया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button