ताज़ा खबरें

भारत सरकार ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट ‘जनरल अनिल चौहान’ को नए CDS के तौर पर किया नियुक्त

भारत सरकार ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट ‘जनरल अनिल चौहान’ को नए CDS के तौर पर किया नियुक्त

 

भारत सरकार ने केंद्र सरकार ने रिटायर्ड अनिल चौहान को नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। भारत सरकार ने जनरल बिपिन रावत के निधन के लगभग 9 महीने बाद अनिल चौहान को नया सीडीएस के तौर पर नियुक्त किया है। बिपिन रावत के बाद वह दूसरे सीडीएस होंगे।

 

रक्षा मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) भारत सरकार के सैन्य मामलों से जुड़े विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। सेना में 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले अनिल चौहान पिछले साल ही सेवानिवृत हुए थे। पिछली साल दिसंबर में एक हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद से सीडीएस का पद खाली था।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान का जन्म 18 मई 1961 को हुआ था। इसके बाद भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में भर्ती हुए थे। वह नेशनल डिफेंस अकेडमी, खडकवासला और इंडियन मिलिट्री अकेडमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। मेजर जनरल के रैंक के अधिकारी ने उत्तरी कमान में महत्वपूर्ण बारामुला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली थी। बाद में लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली। इसके बाद वह सितंबर 2019 से पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने और 31 मई 2021 में रिटायर हुए।

.

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button