Hindi Newsportal

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव

फाइल इमेज
0 359

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव

 

कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव धीरे-धीरे और भी दिलस्प होता जा रहा है। अब खबर आ रही है कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे और इसके लिए वह जल्द ही नामांकन करेंगे। फिलहाल दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हिस्सा ले रहे थे। जानकारी के मुताबिक फिलहाल दिग्विजय सिंह गुरुवार शाम तक दिल्ली लौट आएंगे और शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

बता दें इससे पहले तक कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए शशि थरूर और अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा था। लेकिन राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के भीतर चले रहे कहल के चलते अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने पर शंका बनी हुई है।

शशि थरूर, गहलोत के अलावा अध्यक्ष पद की रेस में मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल का नाम भी सामने आ रहा था. इस लिस्ट में दिग्विजय सिंह का भी नाम था, जो अब पक्का हो गया है।