Hindi Newsportal

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पीएम मोदी ने फूंका बिगुल, दिल्लीवासियों को दी परियोजनाओं की सौगात

0 15
दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पीएम मोदी ने फूंका बिगुल, दिल्लीवासियों को दी परियोजनाओं की सौगात

दिल्ली में इस साल फरवरी में होने वाले विधानसभा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिगुल फूंका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्लीवासियों को 4,500 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। पीएम मोदी ने शुक्रवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया – नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और सरोजिनी नगर में जीपीआरए टाइप-II क्वार्टर, द्वारका में सीबीएसई का एकीकृत कार्यालय परिसर। प्रधानमंत्री मोदी ने नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला भी वर्चुअली रखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप सभी को साल 2025 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। साल 2025 भारत की विकास के लिए अनेक नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाकर हमारी यात्रा इस वर्ष और तेज होने वाली है। आज भारत दुनिया में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक बना है। 2025 में भारत की ये भूमिका और सशक्त होगी..”

उन्होंने कहा कि “आप सभी को साल 2025 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। साल 2025 भारत की विकास के लिए अनेक नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाकर हमारी यात्रा इस वर्ष और तेज होने वाली है। आज भारत दुनिया में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक बना है। 2025 में भारत की ये भूमिका और सशक्त होगी..”

इस दौरान पीएम मोदी बोले कि, “ये वर्ष भारत को दुनिया का बड़ा उत्पादन हब बनाने का होगा। ये वर्ष युवाओं नए स्टार्टअप और उद्यमिता में तेजी से आगे बढ़ाने का वर्ष होगा। ये वर्ष कृषि क्षेत्र में नए कृर्तिमानों का होगा…ये वर्ष ईज ऑफ लिविंग बढ़ाने का होगा।”

उन्होंने कहा कि, “देश भली-भांति जानता है कि मोदी ने कभी अपने लिए घर नहीं बनाया। लेकिन बीते 10 वर्षों में गरीबों के लिए 4 करोड़ से ज्यादा घर बनवाए हैं… ‘मैं भी कोई शीशमहल बना सकता था लेकिन मेरे लिए तो मेरे देशवासियों को पक्का घर मिले यही एक सपना था”

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.