Hindi Newsportal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी

फाइल इमेज
0 305

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आरही है। यहाँ एक शख्श ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी देर रात पुलिस को फोन करके दी गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान जय प्रकाश के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोमवार की रात 12.05 बजे पीसीआर कॉल कर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने नंबर के आधार पर कॉलर की पहचान की। इसके बाद पुलिस जब उसके पास पहुंची, तो पता चला कि कॉल करने वाला शख्स 38 साल का है और मानसिक रुप से विक्षिप्त है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स मुंडका का रहने वाला है। आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है और गुलाबी बाग में उसका इलाज चल रहा है। इसलिए पुलिस ने आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।