ताज़ा खबरेंभारत

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने भेजी चांद की तस्वीरें… चांद की नई तस्वीरों पर नजर

नई दिल्ली: भारत के चंद्रयान-3 की सफलता पर दुनिया भर की नजर है. साथ ही चंद्रयान-3 लगातार अपने लक्ष्य यानि चांद की ओर अपने कदम बढ़ा रहा है. सूत्रों की माने तो चंद्रयान दो दिन बाद यानि 23 अगस्त को चांद पर लैंड होगा. वहीं इससे पहले चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद की कुछ तस्वीरों को भेजा है, जिसे इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.

इसरो ने ट्वीट कर बताया कि विक्रम लैंडर द्वारा कुछ तस्वीरें भेजी गई हैं. लैंडर में लगा कैमरा लैंडिंग के दौरान बोल्डर और गहरी खाइयों की जानकारी देता रहता है.

 

इसरो ने कहा कि लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है. इससे पहले, इसरो ने कहा था कि मॉड्यूल 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button