ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

आंध्र प्रदेश: टीडीपी विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया, सीएम रेड्डी के भाषण को किया बाधित

टीडीपी विधायकों ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव के बाद जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने किसानों को ब्याज मुक्त ऋण के बारे में गलत जानकारी दी है.

चर्चा के दौरान, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने रेड्डी को चुनौती देते हुए उनसे पूछा कि क्या वह इस मुद्दे पर इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद, टीडीपी विधायकों ने मुख्यमंत्री के भाषण को बाधित करना शुरू कर दिया, जब वह नोटिस का जवाब दे रहे थे.

रेड्डी ने कहा कि तत्कालीन टीडीपी सरकार ने किसानों को केवल 600 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जबकि 5 वर्षों के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजना के तहत भुगतान की जाने वाली वास्तविक राशि 11,600 करोड़ रुपये है. प्रश्नकाल के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया.

ALSO READ: सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही पार्टी पर दिया बयान, कहा भाजपा के एकमात्र पार्टी होने…

बाद में, आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बी राजेंद्रनाथ ने विधानसभा में 2.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया. पेश किए जाने से पहले, राज्य मंत्रिमंडल ने बजट को मंजूरी दी थी.

उसी समय, राज्य के राजस्व मंत्री पी सुभाष चंद्र बोस ने राज्य की विधान परिषद में बजट पेश किया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button