बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के गम से देश सहित उनका परिवार उभर भी नहीं सका था की उनके परिवार पर एक और बार दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, सुशांत सिंह की भाभी सुधा देवी का सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह सुशांत के निधन से वह सदमे में थीं और सुशांत के जाने के दुःख से काफी हताश भी थी।
जानकारी के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह की पत्नी सुधा का निधन उस वक्त हुआ, जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। सुशांत के खुदकुशी कर लेने की खबर सुनने के बाद से ही वह सदमे में थीं और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। इस वजह से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।
ये भी पढ़े : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती
परिजनों ने बताया कि बीते कुछ समय से सुधा बीमार थीं। रविवार को जैसे ही उन्होंने सुशांत की मौत की खबर सुनी उनकी हालत और भी बिगड़ने लगी। वह बार-बार बेहोश हो जाती थीं। उनके परिजनों ने उन्हें सांत्वना दी और चिकित्सक को भी दिखाया, लेकिन उनपर कोई असर नहीं पड़ा। होश में आते ही वे सुशांत के बारे में पूछतीं कि वह ठीक है कि नहीं। फिर, घर पर जब लोगों की भीड़ देखतीं तो बेहोश हो जातीं थीं। देर शाम तक उनकी भी मौत हो गई।