देश में बर्ड फ्लू का खतरा फैलता और बढ़ता ही जा रहा है। इसी प्रकोप के मद्देनज़र अब महाराष्ट्र और दिल्ली में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।दरअसल महाराष्ट्र में दो दिन में 800 मुर्गियों की मौत हो गई। जिसके बाद से राज्य सरकार सभी जरूरी एहतियात बरत रही है। दिल्ली के एनिमल हसबैंडरी विभाग के मुताबिक, भोपाल भेजे गए 8 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।
बर्ड फ्लू की चपेट में आ चुके है ये 9 राज्य।
बता दें कि केरल से शुरू हुआ बर्ड फ्लू अब तक 9 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है। बर्ड फ्लू केरल के अलावा गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पहुंच चुका है। ये सब वही राज्य है जहां बड़ी संख्या में कौओं के अलावा अन्य पक्षी मर चुके है। इधर खतरे को देखते हुए अन्य राज्यों के पशु एवं पक्षी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।
महाराष्ट्र में पक्षियों की खरीद परोख्त पर रोक, पोल्ट्री फॉर्म में मौजूद मुर्गे-मुर्गियों को खत्म करने का फैसला।
बता दे महाराष्ट्र के परभणी जिले में 900 मुर्गों की मौत के बाद जांच के लिए नमूने भोपाल लैब भेजे गए थे, जहां से आई रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद 1 किलोमीटर के अंतर्गत आने वाले सभी पोल्ट्री फॉर्म में मौजूद मुर्गे-मुर्गियों और अन्य पक्षियों को खत्म करने का फैसला किया गया है।
महाराष्ट्र में पक्षियों की खरीद परोख्त पर भी रोक।
इसके साथ ही 10 किलोमीटर के अंतर्गत आने वाले सभी पक्षियों की खरीद परोख्त पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही प्रशासन ने इस गांव को इन्फेक्टेड जॉन डिक्लेयर किया गया है और गांव के सभी लोगों का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है।
दिल्ली में जिंदा पक्षियों के आयात पर रोक।
महाराष्ट्र के अलावा बर्ड फ्लू (Bird Flu) के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाया है और पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर मुर्गा मंडी को 10 दिन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके अलावा सरकार ने जिंदा पक्षियों के आयात पर भी रोक लगा दी है।
उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक।
इधर महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की स्थिति पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज यानी (सोमवार) शाम 5 बजे आपात बैठक बुलाई है।