रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी की फोन पर हुई बात, जानें पूरा मामला

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी की फ़ोन पर हुई बात, जानें पूरा मामला
रूस और यूक्रेन जंग के बीच आज यानी शुक्रवार को एक बड़ी खबर सामने आयी है। इस खबर के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फ़ोन पर वार्ता हुई है। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने क्रेमलिन के हवाले से ये जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी बातचीत में मामले को डॉयलाग कूटनीति से आगे बढ़ाने के अपने आह्वान को दोहराया है।
Russian President Vladimir Putin held a telephonic conversation with Prime Minister Narendra Modi today, said the Kremlin: Reuters
(file pic) pic.twitter.com/eypywkLmQJ
— ANI (@ANI) December 16, 2022
समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर अपनी बैठक के बाद, दोनों नेताओं ने ऊर्जा सहयोग, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग और अन्य प्रमुख क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं की समीक्षा की। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को जी-20 की भारत की मौजूदा अध्यक्षता के बारे में जानकारी दी और इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन की भारत की अध्यक्षता के दौरान दोनों देशों के एक साथ काम करने की भी उम्मीद की। वे एक-दूसरे के नियमित संपर्क में रहने पर सहमत हुए।
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ जी-20 समिट में पुतिन को कहा था कि यह समय युद्ध का नहीं है। बताते चलें कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूस ने इसी साल फरवरी में यूक्रेन पर हमला कर दिया है। रूस ने यूक्रेन में 60 से अधिक मिसाइलें दागी हैं और अभी ये सिलसिलेवार तरीके से जारी है।






I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?