भारत-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज से पहले राहुल द्रविड़ के संग तस्वीर शेयर कर इमोशनल हुए Virat Kohli

नई दिल्ली: जुलाई में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. इसके बाद भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमिनिका में खेला जाएगा. उससे पहले विराट कोहली ने अपने कोच राहुल द्रविड़ के साथ एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसने फैन्स के बीच खलबली मचा रही है.
View this post on Instagram
दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच डोमिनिका में खेला जाएगा. 2011 की अपनी और राहुल द्रविड़ की यादों को ताज़ा करते हुए विराट द्रविड़ के साथ एक फोटो शेयर किया है और लिखा, ‘2011 में डोमिनिका में खेले गए आखिरी टेस्ट में केवल दो लोग ही शामिल थे. कभी नहीं सोचा था कि यह यात्रा हमें अलग-अलग क्षमताओं में यहां वापस लाएगी. अत्यधिक आभारी. 🙌’
बता दें कि कोहली 2011 टेस्ट सीरीज को खेलने वेस्टइंडीज गए थे, वह टेस्ट सीरीज कोहली का डेब्यू टेस्ट सीरीज था. वहीं, डोमिनिका टेस्ट मैच में कोहली ने 30 रन की पारी खेली थी. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर 2 टेस्ट मैच, 3 वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी.





