ताज़ा खबरें

पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन

अहमदाबाद: अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. पीएम मोदी ने गांधीनगर पहुंच कर अपनी दिवंगत मां हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को कांधा दिया.

मां के निधन की जानकारी देते हुए, प्रधानमंत्री ने शुक्रवार की सुबह एक ट्वीट पोस्ट किया, “एक शानदार सदी भगवान के चरणों में टिकी हुई है… माँ में, मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति को महसूस किया है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा शामिल है, एक निस्वार्थता का प्रतीक कर्मयोगी और मूल्यों के प्रति समर्पित जीवन।”

 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘जब मैं उनसे उनके 100वें जन्मदिन पर मिला, तो उन्होंने एक बात कही, जो हमेशा याद रहती है कि बुद्धिमानी से काम करो, पवित्रता से जीवन जियो, यानी बुद्धि से काम करो और पवित्रता से जीवन जियो.’

 

हीराबेन मोदी (PM Modi Mother Heeraben Death News) को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था. अस्पताल ने अपने बुलेटिन में बताया, ‘हीराबेन मोदी का यू एन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2012 को तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया.’

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button