ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

जयललिता के अंदाज में कंगना ने शेयर किया अपनी अगली फिल्म “थलाइवी” का लुक, जल्द लॉन्च होगा ट्रेलर भी

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपने बयानों से आये दिन चर्चा में तो रहती ही हैं, लेकिन इन दिनों वो सुर्ख़ियों में है अपने काम को लेकर। दरअसल कंगना रनौत की 23 मार्च को जयललिता पर बन रही बायोपिक का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इस फिल्म को लेकर कंगना लंबे समय से चर्चा में हैं। इस बीच, ट्रेलर आने से पहले कंगना की एक फोटो जारी की गई है जिसमें वे हूबहू जयललिता की तरह दिख रही हैं। ख़ास और रोचक बात ये है कि ये तस्वीर में आप कंगना का ट्रांसफॉर्मेशन देख कर दंग रह जायेंगे।

जानें कैसा है कंगना का लुक।

कंगना का यह लुक उस दौर का है जब जयललिता फिल्मों में काम किया करता थीं। साउथ इंडियन स्टाइल में साड़ी को लपेटे हुए कंगना जयललिता को कॉपी करते हुए दिख रही हैं। ड्रेस के अलावा फेशियल एक्सप्रेशन और हाथों का अंदाज बिल्कुल जयललिता की तरह दिख रहा है। उस जमाने में जैसे सब हुआ करता था ठीक वैसा ही उनकी हाल ही में जारी तस्वीर में देखा जा सकता है।

ये भी पढ़े : अशोका यूनिवर्सिटी ने भानु प्रताप मेहता और अरविन्द सुब्रमण्यम के इस्तीफे पर जताया खेद, कहा – संस्थागत प्रक्रियाओं में कुछ खामियां; जानें पूरा मामला

कुछ महीनों में 20 किलो वजन बढ़ाने और घटाने का था चैलेंज।

कंगना ने खुद मूवी से जुड़े हुए फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए। उन्होंने ट्वीट में लिखा- #Thalaivi ट्रेलर के रिलीज में एक दिन रह गए हैं। उनका इस ट्वीट में कहना है कि फिल्म के लिए 20 किलो वजन बढ़ाना और फिर उसे कुछ महीने के भीतर कम करना बड़ा चैलेंज था जिसे मैंने इस बायोपिक के शूट के दौरान फेस किया। कुछ घंटों के बाद जया हमेशा के लिए आपके बीच होगी।

बता दें कि 23 मार्च को ही कंगना का बर्थडे है और इसी मौके पर उनकी थलाइवी का ट्रेलर लॉन्च होगा। यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसकी डेट्स टल गई। अब उनके लुक रिवील के साथ ही कयास लगाए जा रहे है कि ट्रेलर लॉन्च मुंबई के साथ साथ चेन्नई में भी किया जा सकता है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button