ताज़ा खबरें

जम्मू कश्मीर में गिरा फुटब्रिज, कई घायल, बैसाखी मेले के दौरान हुआ हादसा

जम्मू कश्मीर में गिरा फुटब्रिज, कई घायल, बैसाखी मेले के दौरान हुआ हादसा

 

आज जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले से एक हादसा की खबर सामने आरही है। यहाँ उधमपुर के चेनानी ब्लॉक के बैन गांव बेनी संगम में एक फुटब्रिज गिर गया है। यहाँ हादसा बैसाखी उत्सव के दौरान हुआ। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब इलाके में बैसाखी का मेला चल रहा था और मेले में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के लिए एकत्रित हुए थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह फुटब्रिज लोगों ने ही पैसे जमा करके इलाके में बनाया था।  इस मामले पर उधपुर के एसएसपी डॉ. विनोद ने कहा है कि घटना में 6 लोग घाय हुए हैं। राहत और बचाव का काम जारी है। पुलिस के साथ-साथ अन्य टीमें भी मौके पर पहुंची हैं और हालात का जायजा ले रही हैं।

अपडेट: चेनानी नगर पालिका के अध्यक्ष माणिक गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना में अब तक 80-85 लोगों को चोटें आई हैं। 20-25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 6-7 लोगों को हमने जिला अस्पताल रेफर किया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button