ताज़ा खबरेंराजनीतिराजनीती

चांदनी चौक बूथ पर आखिरी चरण में फिर मतदान

कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के एक बूथ पर फिर से मतदान शुरू हुआ.

भारतीय चुनाव आयोग ने 12 मई को चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 32 पर हुए मतदान को निरर्थक घोषित करते हुए 19 मई को फिरसे मतदान कराने के आदेश दिए. चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान कराने का आदेश गुरुवार को दिया था.

दरअसल निर्वाचन अधिकारी 12 मई को सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान से पहले हुए अभ्यास मतदान में डाले गये ‘परीक्षण वोट’ को हटाना भूल गये थे.

ALSO READ: चुनाव 2019 LIVE | सुबह 9 बजे तक उत्तर प्रदेश में 5.97% मतदान, पंजाब में 4.64 %

चांदनी चौक में, भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, चार बार लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता जय प्रकाश अग्रवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता पंकज गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

2014 में हर्षवर्धन चांदनी चौक से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे.

मतों की गिनती 23 मई को होगी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button