आदर्श नगर में महिला को दिनदहाड़े चाकू मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली: आदर्श नगर इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक महिला को चाकू मारने के आरोप में एक 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी.
आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है. जिसने आदर्श नगर इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक महिला को चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़ित महिला (21) दोस्त थे. लेकिन विवाद के चलते आरोपी ने महिला को 3-4 बार चाकू मार दिया. महिला की हालत स्थिर है और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली से अंबाला (हरियाणा) भाग गया था. पुलिस की एक टीम अंबाला पहुंची और मंगलवार को अंबाला से दिल्ली लौटते समय रास्ते में उसे पकड़ लिया.
आगे की जांच चल रही है.






I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.