राजनीति में एंट्री के बीच विजय की निजी जिंदगी में हलचल, पत्नी ने दी तलाक की अर्जी

फिल्म अभिनेता से राजनेता बने विजय इन दिनों अपनी नई राजनीतिक पार्टी TVK को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पत्नी संगीता ने तलाक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिससे तमिलनाडु में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Tamil Nadu | Actor & TVK chief Vijay’s wife, Sangeetha, has filed a petition for divorce in the Chengalpattu family court. In her petition, Sangeetha has accused Vijay of having an extramarital relationship (with an actress) and has sought divorce on those grounds.
— ANI (@ANI) February 27, 2026
जानकारी के अनुसार, संगीता ने शुक्रवार दोपहर चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए विजय को 20 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का नोटिस जारी किया है। इसी दिन मामले की अगली सुनवाई भी तय की गई है।
खबरों में यह भी दावा किया गया है कि याचिका में अभिनेता पर बेवफाई के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि अब तक विजय या संगीता की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे थे।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब विजय की पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। राजनीति में उनके बढ़ते कदमों के बीच निजी जीवन से जुड़ी इस खबर ने फिल्म और राजनीतिक जगत दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
फिलहाल सबकी नजरें चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट पर टिकी हैं, जहां 20 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई होगी।





