Verified: गुब्बारे के साथ हवा में उड़ते मासूम बच्चे का यह वीडियो है AI-Generated

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक मासूम गुब्बारों की डोर पकड़े हुए है और कुछ ही पल में वह उन गुब्बारों के साथ हवा में उड़ जाता है, और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगते हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मां-बाप की लापरवाही के चलते बच्चा हवा में उड़ गया. इस बच्चे को 3 घंटे के बाद बचाया गया. चलिए इस दावे की पुष्टी करते हैं.

Instagram पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “मासूम बच्चा बलून के साथ हवा में उड़ गया” यूजर ने यह वीडियो नवंबर 28, 2025 को पोस्ट किया है.
Verified
न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि यह वीडियो AI Generated है
हमने वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट लेकर और रिवर्स इमेज सर्च करके अपनी इन्वेस्टिगेशन शुरू की. जांच में हमें इस तरह की किसी खबर का विश्वसनीय स्त्रोत नहीं मिला. लेकिन इस दौरान हमें एक Instagram चैनल मिला, जहां वायरल वीडियो नवंबर 26, 2025 को अपलोड किया गया था. इस वीडियो के bio में लिखा हुआ था, Viral AI Reel Explained. वीडियो के Bio में यह साफ दर्शाया गया था कि यह वीडियो एआई द्वारा निर्मित है.

वहीं अगर हम वीडियो को गौर से देखें तो, बच्चे की हरकत और गुब्बारे की फीजिक्स यह साफ दर्शाती है कि यह वीडियो एंटरटेनमेंट के लिए किसी मॉर्डन AI Tool द्वारा बनाया गया है.
जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने इस वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.





