Verified: गुरुग्राम में हुई बर्फबार? जानिए क्या है पूरा सच

ठंड ने अपना कहर जारी रखा है… दिल्ली एनसीआर में कोहरे की चादर और खराब AQI ने लोगों को परेशान कर दिया है. वहीं जब गुरुग्राम में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, तो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 12 जनवरी 2026 को गुरुग्राम और दिल्ली के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की.
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह जनवरी 2026 में हरियाणा के गुरुग्राम में एंबियंस मॉल के पास हुई बर्फबारी के विजुअल्स हैं. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “First Time In History of Gurgaon, Real snowfall Near Ambience Mall” यूजर ने यह वीडियो जनवरी 16, 2026 को पोस्ट किया है.
NM Verified
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि यह वीडियो भ्रामक है
वीडियो में वायरल दावे को वेरिफाई करने के लिए, हमने संबंधित कीवर्ड का इस्तेमाल किया और गूगल पर सर्च किया, लेकिन हमें इससे संबंधिक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली. हमने IMD की रिपोर्ट की जांच की तो हमें गुरुग्राम में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की चेतावनी मिली, लेकिन 16 जनवरी 2026 तक शहर में बर्फबारी या ओले गिरने की कोई जानकारी नहीं थी. जिससे हमें शक हुआ कि यह दावा गलत है.
हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए जांच को गहरा किया और हमें X पर मार्च 19, 2023 की एक पोस्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो के दृश्य थे, और इस पोस्ट में बताया गया था कि गुरुग्राम में ओलावृष्टि हुई थी.
#Trending #TrendingNews #Gurgaon #Gurugram turns #shimla with #hailstorm . Part of false ceiling of @ambiencemalls collpases. Temperature down by almost 8 degrees. People click pictures. #raining #DelhiWeather #DelhiNCR @IMD_Chandigarh #Snowfall #videoviraltwitter pic.twitter.com/jfxQCl3wZp
— Sumedha Sharma (@sumedhasharma86) March 19, 2023
इसके अलावा हमें मार्च 2023 की कुछ और रिपोर्ट्स मिलीं (यहां) जिसमें यह बताया गया था कि दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों, जिसमें गुरुग्राम के कुछ हिस्से शामिल हैं, में भारी बारिश और ओले गिरे थे.

निष्कर्ष
अत: हमने अपनी जांच में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो जिसमें दावा किया जा रहा है कि जनवरी 2026 में हरियाणा के गुरुग्राम में एंबियंस मॉल के पास बर्फबारी हुई, पूरी तरह से भ्रामक है. यह पुराना वीडियो है जिसे हालिया दिनों का बताकर वायरल किया जा रहा है.





