विदेश

ट्रंप का बड़ा बयान- कहा, भारत-पाकिस्तान तनाव में लाए कमी

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान ने लगातार भारत पर उल्लंघन करते हुए दूसरे दिन सीमा के पास करीब 26 राज्यों में ड्रोन से हमले का प्रयास किया. इस बीच अमेरिका का बड़ा बयान सामने आया है. व्हाइट हाउस ने जानकारी देते हुए कहा कि, राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान से तनाव में कमी लाने की बात कही है.

 

भारत-पाकिस्तान संघर्ष में मध्यस्थता के अमेरिकी प्रयासों पर, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, “यह कुछ ऐसा है जिसमें विदेश मंत्री और अब हमारे NSA मार्को रुबियो भी शामिल हैं. राष्ट्रपति ने व्यक्त किया है कि वह चाहते हैं कि यह तनाव जल्द से जल्द कम हो जाए. वह समझते हैं कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ओवल ऑफिस में आने से बहुत पहले से ये दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद में रहे हैं. हालांकि, उनके दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं. विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं, इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं.”

उत्तर में कश्मीर के बारामुल्ला से लेकर दक्षिण में गुजरात के भुज तक, भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कुल 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं. ड्रोन जिन इलाकों में दिखाई दिए, उनमें बारामुल्ला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लाखी नाला शामिल हैं. बढ़ते तनाव के चलते भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है और हर हवाई खतरे को पकड़ने और उसे निष्क्रिय करने के लिए काउंटर-ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है. सभी गतिविधियों पर लगातार नज़र रखी जा रही है और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई भी की जा रही है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button