विदेश

ट्रंप को यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते पर ‘100 प्रतिशत’ भरोसा

वाशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि पारस्परिक शुल्क पर 90-दिवसीय रोक समाप्त होने से पहले यूरोपीय संघ के साथ एक नया व्यापार समझौता हो जाएगा.

 

CNN के अनुसार उन्होंने कहा, व्हाइट हाउस में इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय लंच के दौरान ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, “व्यापार समझौता होगा. सौ प्रतिशत.” “आपको क्यों लगता है कि ऐसा नहीं होगा? बेशक, एक व्यापार समझौता होगा. वे इसे बहुत, बहुत चाहते हैं. हम एक व्यापार समझौता करने जा रहे हैं. मुझे इसकी पूरी उम्मीद है, लेकिन यह एक उचित सौदा होगा.”

 

ट्रम्प ने यूरोपीय संघ और भारत जैसे प्रमुख भागीदारों सहित 75 से अधिक देशों पर पारस्परिक शुल्क लगाने को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन देशों द्वारा वाशिंगटन के साथ व्यापार चर्चा में भाग लेने के लिए सहमत होने के बाद लिया गया था.

 

यूरोपीय संघ ने भी उसी 90-दिन की अवधि के लिए अपने प्रतिशोधी शुल्क को रोककर जवाबी कार्रवाई की है, जिससे दोनों पक्षों को संभावित समझौते पर बातचीत करने का मौका मिल गया है.

 

एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, मेलोनी ने मजबूत ट्रांसअटलांटिक आर्थिक संबंधों के महत्व को रेखांकित किया.

 

मेलोनी यूरोप के पहली नेता हैं जो ट्रंप से मिलने आई हैं. ट्रंप ने यूरोपीय संघ के निर्यात पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिसे उन्होंने फिलहाल 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है. मेलोनी ने कहा कि ट्रम्प ने “निकट भविष्य” में रोम आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और वे वहाँ यूरोपीय नेताओं से भी मिल सकते हैं. उन्होंने कहा कि भले ही अटलांटिक के दोनों तटों के बीच कुछ समस्याएं हों, लेकिन यही समय है कि हम बैठकर समाधान खोजने का प्रयास करें.

 

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही भारत सहित 75 देशों पर लगाए अपने अतिरिक्त टैरिफ को 90 दिन के लिए रोक दिया था. अब उन्हें जुलाई तक केवल 10 प्रतिशत का बेसिक टैरिफ देना होगा. वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के टैरिफ का जवाब टैरिफ से देने वाले चीन पर पलटवार करते हुए उसपर 125 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगा दिया था.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button