विदेश

एशिया में पहली बार होगा टुमॉरलैंड, थाईलैंड करेगा मेजबानी

दुनिया के मशहूर इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक फेस्टिवल टुमॉरलैंड (Tomorrowland) का पहला फुल-स्केल एशियाई संस्करण थाईलैंड में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने पुष्टि की है कि यह तीन दिवसीय महोत्सव 11 से 13 दिसंबर 2026 तक पटाया के विज़डम वैली (चोनबुरी प्रांत) में होगा।

टुमॉरलैंड थाईलैंड एशिया में इस प्रतिष्ठित बेल्जियम फेस्टिवल का पहला बड़ा संस्करण होगा। इसमें टुमॉरलैंड की पहचान बन चुके भव्य स्टेज, शानदार लाइटिंग और हाई-लेवल प्रोडक्शन देखने को मिलेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन में हर दिन 50 हजार से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

इस फेस्टिवल के आयोजन के लिए टुमॉरलैंड ने थाई सरकार और टूरिज्म अथॉरिटी ऑफ थाईलैंड (TAT) के साथ साझेदारी की है। माना जा रहा है कि इससे थाईलैंड के सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और देश की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी। पटाया का यह स्थान बड़े हवाई अड्डों और प्रमुख पर्यटन स्थलों के नजदीक है, जिससे देश-विदेश से आने वाले संगीत प्रेमियों के लिए यहां पहुंचना आसान होगा।

गौरतलब है कि टुमॉरलैंड की शुरुआत साल 2005 में बेल्जियम से हुई थी और आज यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय म्यूजिक फेस्टिवल्स में शामिल है। हालांकि इससे पहले टुमॉरलैंड यूरोप के बाहर कुछ देशों में पहुंच चुका है, लेकिन एशिया में कभी भी इसका फुल-स्केल आयोजन नहीं हुआ था। ऐसे में थाईलैंड में होने वाला यह संस्करण टुमॉरलैंड के इतिहास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button