IPL2025

वानखेड़े में आज SRH और MI की जंग, आंकड़े MI के पक्ष में

आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर है और टूर्नामेंट का 33वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। यह दिन का एकमात्र मैच होगा और मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। एक ओर SRH की कमान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस के हाथों में है, तो दूसरी ओर MI की अगुवाई कर रहे हैं हार्दिक पांड्या। दोनों ही टीमें इस सीजन अब तक संघर्ष करती नजर आई हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को केवल 2 में जीत मिली है। पिछली बार SRH ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताब की दौड़ में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं मुंबई इंडियंस की स्थिति भी कुछ खास नहीं रही है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने 6 में से 2 मैच जीते हैं जबकि 4 में हार झेली है।

SRH और MI के बीच IPL इतिहास में अब तक कुल 23 मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें 13 बार जीत मुंबई के हिस्से आई है, जबकि SRH ने 10 मैच जीते हैं। हालांकि, वानखेड़े स्टेडियम में यह मुकाबला एकतरफा रहा है। मुंबई इंडियंस ने यहां SRH के खिलाफ 8 में से 6 मैच जीते हैं। SRH ने वानखेड़े में कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्हें 11 में हार मिली है। उनका जीत प्रतिशत सिर्फ 15% है, जो IPL में सबसे कम है। SRH की विस्फोटक बल्लेबाजी इस बार इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेगी।

टीमों की संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस (MI):
रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, करण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button