मनोरंजन

‘शक्तिमान’ से लेकर ‘जादू’ तक का जादू! जैकी श्रॉफ की फिल्म का ट्रेलर हुआ वायरल

अभिनेता जैकी श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘The Great Grand Superhero’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म बच्चों की कल्पनाओं और एक एलियन आक्रमण की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का निर्माण Zee Studios और Amdavad Films ने किया है। फिल्म का निर्देशन मनीष सैनी ने किया है। इसमें जैकी श्रॉफ के साथ प्रतीक स्मिता पाटिल, भाग्यश्री दसानी, शरत सक्सेना, मिहिर गोडबोले, दुर्गेश कुमार, सहर्ष शुक्ला, शिवांश चोरगे और कुमार सौरभ जैसे कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म में बचपन की यादों को दिखाने के साथ-साथ लोकप्रिय किरदारों जैसे शक्तिमान, करण-अर्जुन और जादू का भी संदर्भ दिया गया है, जिससे दर्शकों में पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान जैकी श्रॉफ ने कहा कि यह फिल्म हर बच्चे के सुपरहीरो बनने के सपने को पूरा करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि अगर दिल जवान रहे और शरीर साथ दे, तो हर कोई सुपरहीरो बन सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के सपनों को हमेशा प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

यह फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में जैकी श्रॉफ ग्रेटर नोएडा में आयोजित 5वें नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में भी शामिल हुए थे। वहां उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की और कहा कि बड़े ब्रांड्स और कंपनियों को ऐसे खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button