10 साल बाद पोंगल पर बड़े पर्दे पर वापसी करेगी थलापति विजय की ‘थेरी’

थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ फिलहाल सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर विवाद में फंसी हुई है। इसी बीच विजय की सुपरहिट फिल्म ‘थेरी’ (2016) एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। यह फिल्म पोंगल के मौके पर 15 जनवरी 2026 को थिएटर में दोबारा रिलीज होगी। ‘थेरी’ की री-रिलीज इसके 10 साल पूरे होने का जश्न भी है।
‘जन नायकन’, जिसे निर्देशक एच. विनोथ ने बनाया है, को विजय की राजनीति में सक्रिय एंट्री से पहले उनकी आखिरी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म को 9 जनवरी को रिलीज होना था, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण रिलीज आखिरी समय पर टाल दी गई।
ஜனவரி 15 முதல் அகிலமெங்கும்
Thalapathy @actorvijay @Atlee_dir @gvprakash @Samanthaprabhu2 @iamAmyJackson #ThalapathyVijay #Theri #10YearsOfTheri pic.twitter.com/on3Pr30enp
— Kalaippuli S Thanu (@theVcreations) January 10, 2026
जानकारी के मुताबिक, CBFC ने फिल्म देख ली थी और इसे U/A सर्टिफिकेट देने की सिफारिश भी की गई थी, लेकिन कुछ प्रक्रियागत अड़चनों और कानूनी हस्तक्षेप के चलते मामला आगे नहीं बढ़ सका। अब इस मुद्दे पर मद्रास हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है और अगली अहम सुनवाई पोंगल के बाद होने की उम्मीद है।
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है, जिससे CBFC की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।
इसी बीच, निर्माता कलैपुली एस. थानु ने आधिकारिक तौर पर ‘थेरी’ की री-रिलीज का ऐलान किया है। इससे विजय के फैंस को पोंगल पर एक बड़ी फिल्म देखने का मौका मिलेगा और ‘जन नायकन’ को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच बॉक्स ऑफिस पर भी रौनक बनी रहेगी।





