
तिरुवल्लुर: तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। पेरियापालयम के पास एक निजी सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 7 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि 60 से अधिक कर्मचारी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
कैसे हुई घटना?
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रविवार को मंजागरनई गांव में स्थित एक झींगा (shrimp) प्रसंस्करण इकाई में हुआ। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि प्लांट में अमोनिया का इस्तेमाल रेफ्रिजरेंट के रूप में किया जाता है, और यह रिसाव एक ‘मेजरिंग वाल्व’ के खराब होने से हुआ।
गैस के संपर्क में आते ही वहां काम कर रहे श्रमिकों, जिनमें से ज्यादातर उत्तर भारत के प्रवासी मजदूर थे, को सांस लेने में कठिनाई, चक्कर आने और उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
VIDEO | Tamil Nadu: Several people hospitalised in Tiruvallur after ammonia leaks in shrimp factory.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/GTZBNwMsau
— Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2026
प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही NDRF की 30 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। जिला कलेक्टर एस. कविता ने जानकारी दी कि 67 श्रमिकों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 46 को वेल्स अस्पताल और 21 को वेंकटेश्वर अस्पताल में भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से बीमार 9 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
सरकार सख्त, मालिक हिरासत में
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसे 24 घंटे में अंतरिम रिपोर्ट और तीन दिन में अंतिम रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और फैक्ट्री के मालिक को हिरासत में ले लिया है।






I’ve been exploring for a little forr aany high qjality article or blokg poats inn this sort oof slace
. Exploriing iin Yahlo I ultimqtely stumbleed
upon thiis site. Studying thhis informaion So i’m happ tto exhiubit that I
haave a veryy good uncannhy feeping I came upln exactly whhat I needed.
I sso mich indubjtably wil ake sujre tto don?t overlokok thuis wrbsite annd provides it
a lopok regularly. ofvd9wuapt6eiadvryp6