ताज़ा खबरें

श्रावण मास का पहला सोमवार आज, जाने क्या आज की पूजा विधि

श्रावण मास का पहला सोमवार आज, जाने क्या आज की पूजा विधि

14 जुलाई से शुरु हुए सावन माह का आज यानी 18 जुलाई को पहला सोमवार है। इस दिन से सोमवारी व्रत आरंभ हो रहा है। बता दें कि इस बार पूरे सावन मास में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं। सावन सोमवार का व्रत हिंदू पुरुष और महिलाएं दोनों ही करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं अपने भक्त की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

आज की पूजा की विधि 

सावन के पहले सोमवार प्रातः काल या प्रदोष काल में स्नान करने के बाद शिव मंदिर जाएं। घर से ही लोटे में जल भरकर ले जाएं. मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें और वहीं शिव मंत्र का 108 बार जाप करें। दिन में केवल फलाहार करें। शाम के वक्त भगवान के मंत्रों का फिर जाप करें और उनकी आरती करें। अगले दिन पहले अन्न वस्त्र का दान करें. इसके बाद व्रत का पारायण करें।

इस मौके पर देश भर में श्रद्धालु आज शिव दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी सावन महीने के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और डमरू बजाकर शिव भक्ति का आवाहन किया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button