मनोरंजन

‘बागी 4’ की शूटिंग पूरी, सोनम बाजवा और टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी

मशहूर पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा ने अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म ‘बागी 4’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सोनम ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए इस जानकारी को फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने क्लैपरबोर्ड के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की और लिखा, “और बस यूं ही बागी 4 की शूटिंग पूरी हो गई। यह मेरी दूसरी हिंदी फिल्म है। यह सफर जोश और विश्वास से भरा रहा है। निर्देशक ए. हर्षा, निर्माता साजिद नाडियाडवाला, सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ और टीम के हर सदस्य का आभार।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Bajwa (@sonambajwa)


सोनम ने यह भी बताया कि फिल्म में एक खास डांस नंबर शूट करना उनके लिए बचपन का सपना पूरा होने जैसा था। उन्होंने लिखा, “हमने आज गणेश आचार्य सर के साथ एक गाना शूट किया। यह सपना सच होने जैसा है। मैं बहुत उत्साहित हूं।” इससे एक दिन पहले, टाइगर श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, “और आखिरकार बागी 4 की शूटिंग खत्म हो गई। आप सभी के प्यार और इस फ्रैंचाइजी को यहां तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद। मैंने शायद ही किसी फिल्म के लिए इतनी मेहनत की हो।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)


‘बागी 4’ को ए. हर्षा ने डायरेक्ट किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में टाइगर और सोनम के अलावा संजय दत्त और हरनाज संधू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक्शन से भरपूर फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button