IPL2025

KKR के ड्रेसिंग रूम में शाहरुख खान का ‘चक दे इंडिया’ मोमेंट, खिलाड़ियों में भरा जोश!

बॉलीवुड सुपरस्टार और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक शाहरुख खान ने IPL 2025 के पहले मैच से पहले अपनी टीम का हौसला बढ़ाया। RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले शाहरुख को KKR के ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से मुलाकात करते और उनका उत्साह बढ़ाते देखा गया।

यह नजारा देखकर फैंस को उनकी फिल्म ‘चक दे इंडिया’ की याद आ गई, जहां उन्होंने महिला हॉकी टीम को प्रोत्साहित किया था। शाहरुख ने रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी अपनी टीम के खिलाड़ियों को प्रेरित किया, जिससे माहौल जोश से भर गया।

शाहरुख खान KKR के ड्रेसिंग रूम में खासतौर पर टीम के नए खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने टीम में उनका स्वागत किया और कोच चंद्रकांत पंडित का आभार प्रकट किया। शाहरुख ने नए कप्तान अजिंक्य रहाणे को बधाई दी और टीम से बस एक ही बात कही – “आप सभी स्वस्थ रहें और खुश रहें।” उनके इस संदेश ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा दिया। KKR ने इस खास पल का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2025 में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतर रही है और उसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से है। IPL इतिहास में यह दूसरा मौका है जब KKR और RCB के बीच ओपनिंग मैच खेला जा रहा है। इससे पहले साल 2008 में दोनों टीमों का पहला मैच हुआ था, जिसमें KKR ने 140 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी।

KKR बनाम RCB: अब तक का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मुकाबले: 34

KKR की जीत: 20

RCB की जीत: 14

अब जब IPL 2025 का पहला मैच KKR और RCB के बीच खेला जाएगा, तो यह दोनों टीमों के बीच 35वीं भिड़ंत होगी। शाहरुख की मौजूदगी और टीम का आत्मविश्वास देखते हुए KKR के फैंस को एक और धमाकेदार जीत की उम्मीद होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button