अब पंजाब के बठिंडा जिले में भी महात्मा गाँधी की मूर्ती तोड़ी गयी, धारा 379, 270 में मामला दर्ज
पंजाब के बठिंडा जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा को तोड़े जाने की खबर आ रही है। बठिंडा जिले के रामा मंडी स्थित एक पार्क के एक सार्वजनिक पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना को शुक्रवार रात को अंजाम दिया गया है। रमा मंडी थाने में पूरे मामले की धारा 379, 427 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी हरजोत सिंह मान ने बताया कि महात्मा गांधी की तीन फीट की प्रतिमा को तोड़ दिया, उस पार्क को गांधी पार्क भी कहा जाता है।
बठिंडा ज़िले के रामा मंडी में एक सार्वजनिक पार्क में स्थित #MahatmaGandhi की प्रतिमा को अज्ञात बदमाशों ने कल रात तोड़ दिया। धारा 379, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है: हरजोत सिंह, प्रभारी रामा मंडी थाना, पंजाब pic.twitter.com/NUrmtgYW1l
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 17, 2022
स्थानीय लोगों ने बर्बरता की कड़ी निंदा की है और जिला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंगला ने अपराध के पीछे लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। बठिंडा में यह घटना कनाडा के ओंटोरियो प्रांत में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को तोड़े जाने के कुछ ही दिनों बाद हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा में योंग स्ट्रीट और गार्डन एवेन्यू के क्षेत्र में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा गया था। वहां की पुलिस ने प्रतिमा तोड़े जाने की घटना को पूर्वाग्रह से प्रेरित घटना बताया है।