आदमपुर से पीएम मोदी की हुंकार – ‘घर में घुसकर मारेंगे, कोई नहीं बचेगा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया और वहां भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना के जांबाजों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को देश की नई सैन्य शक्ति, स्पष्ट नीति और अडिग संकल्प का प्रतीक बताया।
पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा, “भारत माता की जय केवल एक नारा नहीं, यह हर उस सैनिक की शपथ है जो देश के लिए प्राण न्यौछावर करने को तैयार है। जब हमारी मिसाइलें दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त करती हैं, तब गूंजता है – भारत माता की जय। जब अंधेरे में भी सूरज चमकता है, तब दुश्मन समझता है – यह है भारत की नई ताकत।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं था, यह भारत की नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “अब भारत की लक्ष्मण रेखा बिल्कुल स्पष्ट है। अगर भारत पर कोई आतंकी हमला होगा, तो जवाब अपने तरीके से, अपने समय पर और अपनी शर्तों पर दिया जाएगा।”
#WATCH आदमपुर एयर बेस में जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आतंक के खिलाफ भारत की लक्ष्मण रेखा अब एकदम स्पष्ट है। अब फिर कोई आतंकवादी हमला हुआ तो भारत जवाब देगा, पक्का जवाब देगा…अब ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है….” pic.twitter.com/C2yw4s0JT9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2025
मोदी ने जानकारी दी कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की सेना ने पाकिस्तान में 9 बड़े आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया और 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान को अब समझ आ गया है कि भारत की ओर आंख उठाने का नतीजा सिर्फ तबाही और विनाश होगा।”
#WATCH आदमपुर एयर बेस में जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “वो कायरों के तरह छिपकर आए थे लेकिन वो भूल गए कि उन्होंने जिसे ललकारा है वो हिंद की सेना है। आपने उन्हें सामने से हमला करके मारा है। आपने आतंक के तमाम ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। 9 ठिकाने… pic.twitter.com/xOGMv6NJhe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2025
पीएम ने पाकिस्तान पर नागरिक विमानों की आड़ में हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमारी वायुसेना ने बेहद सतर्कता और कुशलता से मिशन को अंजाम दिया, बिना किसी निर्दोष को नुकसान पहुंचाए।”
#WATCH आदमपुर एयर बेस में जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत की वायु सेना अब सिर्फ हथियारों से ही नहीं बल्कि डेटा और ड्रोन से भी दुश्मन को छकाने में माहिर हो गई है। पाकिस्तान की गुहार के बाद भारत ने सिर्फ अपनी सैन्य कार्रवाई को स्थगित किया है, अगर… pic.twitter.com/SO7a7vMK63
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2025
प्रधानमंत्री ने सेना के तालमेल की सराहना करते हुए कहा कि “थलसेना ने सीमा पर सुरक्षा मजबूत की, वायुसेना ने दुश्मन को आसमान में घेरा और नौसेना ने समुद्री सीमाओं पर प्रभुत्व स्थापित किया। बीएसएफ और अन्य बलों ने भी अभूतपूर्व समन्वय दिखाया। यह है भारत की संयुक्त सैन्य शक्ति।”
#WATCH आदमपुर एयर बेस में जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना, वायुसेना और नौसेना ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी। आपने पाकिस्तानी फौज को भी बता दिया है कि पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना… pic.twitter.com/OukNljBK6s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2025
“आपने देश के आत्मबल को ऊंचा किया, स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी और आने वाली पीढ़ियों के लिए नई प्रेरणा बन गए। ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है, और यह संदेश अब पूरी दुनिया ने सुन लिया है।”





