ताज़ा खबरें

सरकारी कर्मचारियों को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, यूनिफाइड पेंशन स्कीम को दी मंजूरी

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय केबिनेट ने शनीवार को यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दी. इसके तहत मूल वेतन की 50 प्रतिशत राशि की गारंटीड पेंशन के रूप में मिलेगी. इसके दायरे में 1 अप्रैल 2004 के बाद ज्वाइंन करने वाले सभी 23 लाख केंद्रीय कर्मचारी आएंगे.

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “विपक्ष सिर्फ ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लेकर राजनीति करता रहा है. दुनिया भर के देशों में क्या स्कीम है उनको देखने के बाद तमाम लोगों से चर्चा करने के बाद इस कमेटी ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम का सुझाव दिया. कैबिनेट ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को अप्रूव कर दिया है. कर्मचारियों की तरफ से एश्योर्ड अमाउंट की मांग किया जा रही थी.”

 

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा, “पेंशनधारियों को 50 प्रतिशत एश्योर्ड पेंशन दी जाएगी. रिटायरमेंट के पहले के 12 महीना का एवरेज बेसिक पे का 50 प्रतिशत होगा. ये पेंशन 25 साल की सर्विस करने के बाद ही मिलेगी. एनपीएस की जगह अब सरकार यूनिफाइड पेंशन स्कीम यानि यूपीएस ला रही है. सरकार ने ओपीएस की काट निकाली है.”

 

नई स्कीम के तहत क्या है फायदे

 मूलवेतन की 50 प्रतिशत राशि पेंशन रूप में मिलेगी, सरकार ने दी गारंटी

गणना का फॉर्मुला क्या होगा?

जिस दिन रिटार्यमेंट होंगे उसके पहले के 12 महीने में आपकी बेसिक सेलिरी का औसत निकाला जाएगा उसकी 50 प्रतिशत राशि पेंशन के रूप में मिलेगी.

50 प्रतिशत की राशि की शर्त

नौकरी को न्यूंतम 25 साल होना चाहिए

यदि नौकरी कम साल की है तो?

न्यूंतम 10 साल की नौकरी से रिटायर हुए तो, 10 हजार रुपए पेंशन मिलेगी.

फैमली पेंशन की सुविधा

कर्मचारी की मौत पर फैमली पेंशन मिलेगी, जीवन साथी को बेसिक सैलरी की 60 प्रतिशत सैलरी मिलेगी. गणना मृत्यू के वक्त आखिरी महीने कि बेसिक सैलरी से होगी.

योजना का फायदा किसे

जो 2004 के बाद NPS के तहत ज्वाइन हुए हैं 31 मार्च 2025 तक रिटार्यड हो चुके या होने वालों को भी लाभ मिलेगा. ऐरियर सरकार ब्याज के साथ देगी. ब्याज PPF की बराबर दर से मिलेगा.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button