IPL 2023खेलताज़ा खबरें

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज, जानें संभावित प्लेइंग 11

PBKS vs RR: आईपीएल 16 का 66वां मुक़ाबला आज यानी 19 मई शुक्रवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

 

यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, एक ओर पंजाब किंग्स को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं राजस्थान को आरसीबी ने बड़े अंतर से हराया था. ऐसे में इस मुकाबले में दोनों टीमें जोरदार वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. अभी तक दोनों टीमों ने 13-13 मुकाबले खेले हैं. वहीं जीत की बात करें तो पंजाब और राजस्थान ने 6-6 मुकाबले जीते हैं. इस मैच एक तरह से वर्चुअल क्वार्टर फाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. दोनों में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखेगी.

 

पंजाब और राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स – यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (प्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग, जेसन होल्डर, आर अश्विन, ट्रेंट बाउल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा / एम अश्विन.

 

पंजाब किंग्स – शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट / सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम क्यूरन, एम। शाहरुख खान, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button