NM Verified: तीन सिर वाले हांथी का यह वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गांव में तीन सिर वाले हाथी के बच्चे को देखा गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तीन सिर वाला हाथी का बच्चा गांव में दिखा और गांव के लोग उसे घेरे खड़े हैं. वीडियो में यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि यह चमत्कार है या फिर किसी तरह का कोई संकेत है. तो चलिए इस वायरल वीडियो की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “3 sir wala elephant” यूजर ने यह वीडियो नवंबर 2025 को पोस्ट किया है.
NM Verified
न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि यह वीडियो AI-Generated है
हमने वायरल वीडियो को गौर से देखा और हमें इसमें कुछ खास गड़बड़ियां दिखाई दी जो आमतौर पर AI से बनी वीडियो में होती है. वीडियो में कुछ लोग हांथी को मोबाइल पर कैप्चर करते हुए दिख रहे हैं लेकिन उस वीडियो के विजुअल सीन से मेल नहीं खा रहे थे. साथ ही इस वीडियो में कुछ ग्रामीणों की अजीब और बिगड़े हुए चहरे यह दर्शाते हैं कि यह वीडियो असली नहीं है. ऐसी गड़बड़ियां आमतौर पर AI से बने या डीपफेक वीडियो में पाई जाती है.


हमने अपने इस शक को यकीन में बदलने के लिए कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है या नहीं, हमने वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated है, जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.





