NM VERIFIED: गंगा में डुबकी लगाते दिखे धोनी-कोहली-रोहित? वायरल तस्वीर की सच्चाई जानिए

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें भारतीय क्रिकेटर MS Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma और Hardik Pandya को गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए दिखाया गया है। 
NM VERIFIED: गंगा में डुबकी लगाते दिखे धोनी-कोहली-रोहित? वायरल तस्वीर की सच्चाई जानिए
NewsMobile की जांच में यह दावा भ्रामक पाया गया। वायरल तस्वीर असली नहीं, बल्कि AI से बनाई गई है।
तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए रिवर्स इमेज सर्च और कीवर्ड सर्च किया गया, लेकिन कहीं भी इस तरह की घटना की कोई विश्वसनीय खबर या असली फोटो सामने नहीं आई।
साथ ही, जिन खिलाड़ियों की तस्वीर बताई जा रही है, उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी ऐसी कोई तस्वीर शेयर नहीं की गई है।
तस्वीर में दिखे AI के संकेत
तस्वीर को ध्यान से देखने पर कई ऐसे संकेत मिले, जो AI जनरेटेड इमेज की ओर इशारा करते हैं:
- रोशनी और छाया का असंगत होना
- चेहरों का असामान्य ब्लेंड होना
- हाथों की बनावट में गड़बड़ी
- शरीर के अनुपात में असंतुलन
- बैकग्राउंड का जरूरत से ज्यादा स्मूद दिखना
AI टूल्स से भी पुष्टि
NewsMobile ने इस तस्वीर को AI डिटेक्शन टूल्स Sightengine और Hive Moderation से भी जांचा। दोनों प्लेटफॉर्म्स ने इसे हाई प्रॉबेबिलिटी के साथ AI जनरेटेड बताया।

गंगा में धोनी, कोहली, रोहित और हार्दिक पांड्या के डुबकी लगाने का दावा पूरी तरह गलत है। वायरल तस्वीर डिजिटल रूप से बनाई गई है और इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।






What’s Taking place i am new to this, I stumbled upon this I’ve discovered It positively helpful and it has aided me out loads. I am hoping to contribute & aid different users like its helped me. Great job.
Simply a smiling visitant here to share the love (:, btw outstanding layout.