NM Verified: क्या वाकई मार्केट में आ गई है पेट्रोल कैप्शूल? जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सर्कुलेट होते हैं जो अजीब प्रोडक्ट्स को प्रमोट करते हैं और झूठे दावे करते हैं. ऐसा ही एक दावा आजकल लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. जिसमें एक IndianOil पेट्रोल कैप्सूल का वीडियो वायरल हो रहा है. साथ ही दावा किया जा रहा है कि गाड़ी के पेट्रोल टैंक में पानी और यह छोटा पेट्रोल कैप्सूल डालने से पानी पेट्रोल में बदल जाता है. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “Viral Petrol Capsule Indian Oil” यूजर ने यह वीडियो दिसंबर 15, 2025 को पोस्ट किया है.
NM Verified
न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि यह वीडियो AI-Generated है
हमने वायरल वीडियो को गौर से देखा और फिर इसके बारे में पता लगाना शुरु किया. हमारी जांच पड़ताल में हमें अभी तक किसी भी जानी-मानी फ्यूल कंपनी ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर, रिसर्च संस्थान या सरकारी एजेंसी की तरफ से ऐसी कोई पब्लिक कन्फर्मेशन नहीं मिली कि मार्केट में इस तरह का कोई पेट्रोल कैप्सूल है जो पानी को पेट्रोल में बदल दे. इसके साथ ही हमें शक हुआ की इस वीडियो में कुछ गड़बड़ है.
हमने अपनी जांच पर और जोर दिया इंटरनेट पर इस वीडियो के कीवर्ड्स डाले और हमें कई ऐसे वीडियो मिले जिसके कैप्शन में यह साफ दर्शाया गया है कि यह वीडियो AI कंटेंट है इसे सीरीयस न लें. हमें इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मिला जिसे @thexsallu नामक चैनल पर पोस्ट किया गया था. वीडियो के कैप्शन में साफ लिखा था “Relax bhai… ye sirf AI imagination hai!” इससे यह साफ हो गया कि इस वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated है, जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.





