ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

इंडिगो संकट: दिल्ली से 234 उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संकट अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार छठे दिन भी हजारों यात्रियों को गंभीर असुविधा झेलनी पड़ रही है. इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है, जबकि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया है… पूरी खबर पढ़ें

गोवा नाइट क्लब में भीषण अग्निकांड: 25 लोगों की मौत, 4 गिरफ्तार

गोवा के एक लोकप्रिय नाइट क्लब में शनिवार देर रात लगी विनाशकारी आग ने 25 लोगों की जान ले ली. नॉर्थ गोवा के अरपोरा गांव में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में शनिवार (6 दिसंबर, 2025) की रात यह दर्दनाक हादसा हुआ. अरपोरा गांव राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इस भीषण अग्निकांड में मारे गए लोगों में 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल हैं… पूरी खबर पढ़ें

गौरव खन्ना बने ‘बिग बॉस 19’ के विजेता, शांति और धैर्य बनी जीत की कुंजी

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले संपन्न हो गया है और इस सीजन का विजेता बनने का गौरव गौरव खन्ना को प्राप्त हुआ है. तड़के और नाटकीयता से भरे इस लंबे सफर में गौरव ने अपनी शालीनता और संयम से सबका दिल जीत लिया. विजेता के रूप में उन्हें ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपये की नकद राशि और एक शानदार कार भी मिली है… पूरी खबर पढ़ें

Fact Check: इथियोपिया में ज्‍वालामुखी फटने का यह वायरल वीडियो है AI Generated

अफ्रीकी देश इथियोपिया में 23 नवंबर को ज्वालामुखी फटने के बाद कई देशों के आसमान में राख का गुबार दिखा. इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेजी से लावा फटता दिख रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने का है. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं… पूरी खबर पढ़ें

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button