न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बिगड़ी: घने कोहरे के कारण 341 पर पहुंचा AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी ज़हरीले धुंध की घनी चादर में लिपटी रही. सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 341 दर्ज किया गया, जो इसे “बेहद खराब” श्रेणी में रखता है… पूरी खबर पढ़ें
अल फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का शिकंजा: मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में 25 जगहों पर छापेमारी

दिल्ली विस्फोट मामले में जांच के दायरे में आई अल फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की. ईडी की टीमों ने ओखला स्थित यूनिवर्सिटी के मुख्यालय समेत 25 ट्रस्टियों के विभिन्न ठिकानों पर सुबह से ही छापेमारी शुरू कर दी… पूरी खबर पढ़ें
विदेश मंत्री जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने मॉस्को में महत्वपूर्ण वार्ता की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को मॉस्को में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की. यह दोनों देशों के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आगामी भारत यात्रा की तैयारियों के बीच एक और उच्च-स्तरीय बातचीत थी… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: जंगल में युवक पर शेर के हमले का यह वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जंगल के बीच में एक युवक पर शेर उस वक्त हमला कर देता है जिस वक्त उसकी दोस्त कार में बैठी होती है और वह फोटो खिचवाने के लिए कार से बाहर खड़ा रहता है. इस वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि रील बनाने के कारण युवक ने अपनी जान गवा दी… पूरी खबर पढ़ें





