न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर, AQI 387 पर पहुंचा, 8 इलाकों में 400 के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह घने धुंध के साथ शुरू हुई. शहर की वायु गुणवत्ता में निरंतर गिरावट का सिलसिला जारी है और शनिवार सुबह यह ‘गंभीर’ कैटेगरी की दहलीज तक पहुंच गई. कोहरे ने भी आज दिल्लीवासियों की परेशानी में इजाफा कर दिया है. सप्ताह के प्रारंभ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में हल्का सुधार देखने को मिला था, लेकिन शनिवार तक आते-आते स्थिति फिर से बिगड़ गई. राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 387 के स्तर पर पहुंच गया… पूरी खबर पढ़ें
ए.आर. रहमान को मिलेगा लक्ष्मीनारायण इंटरनेशनल अवॉर्ड, चेन्नई में मिलेगा सम्मान

संगीत जगत के महान कलाकार ए.आर. रहमान को 15 दिसंबर 2025 को लक्ष्मीनारायण इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें लक्ष्मीनारायण ग्लोबल म्यूज़िक फेस्टिवल 2025 के कर्टन रेज़र कार्यक्रम में दिया जाएगा। यह अवॉर्ड उन दिग्गज कलाकारों को दिया जाता है जिन्होंने कला और संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है… पूरी खबर पढ़ें
रेड सी फिल्म फेस्टिवल में सलमान खान और जॉनी डेप की मुलाकात ने मचाया धमाल

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड स्टार सलमान खान और हॉलीवुड आइकॉन जॉनी डेप ने अपनी उपस्थिति से दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों दिग्गज सितारों की मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिनमें उनकी गर्मजोशी भरी बातचीत और शालीन अंदाज़ साफ नजर आया। फैंस ने इसे एक शानदार क्रॉस-कल्चरल मोमेंट बताते हुए खूब चर्चा की… पूरी खबर पढ़ें
NM Verified: केंद्र सरकार आर्थिक मदद के रूप में देगी 12 हजार रुपए? जानिए क्या है सच

इन दिनों संसद मे शीतकालीन सत्र चल रहा है. संसद में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार, 22 दिसंबर से सालाना पांच लाख से कम आय वाले परिवारों को आर्थिक मदद के रूप में 12 हजार रुपए देगी. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं… पूरी खबर पढ़ें





