National Beach Day: भारत के 5 सबसे खूबसूरत बीच डेस्टिनेशन

हर साल नेशनल बीच डे पर समुद्र की लहरों, सुनहरी रेत और नीले आसमान के बीच बिताए पलों को याद किया जाता है। अगर आप भी बीच वेकेशन का प्लान बना रहे हैं, तो भारत में कई शानदार डेस्टिनेशन हैं। आइए जानते हैं भारत के टॉप 5 बीच डेस्टिनेशन:
1.गोवा – बागा, कलंगुट और अंजुना बीच
भारत में बीच की बात हो और गोवा का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। यहां के बागा बीच, कलंगुट बीच और अंजुना बीच अपनी खूबसूरती और नाइटलाइफ़ के लिए मशहूर हैं। वाटर स्पोर्ट्स, बीच शैक्स और म्यूजिक पार्टियां इसे सबसे पॉपुलर डेस्टिनेशन बनाती हैं।

2.अंडमान और निकोबार – राधानगर बीच
अंडमान के हैवलॉक आइलैंड का राधानगर बीच दुनिया के सबसे सुंदर बीचों में गिना जाता है। साफ नीला पानी, सफेद रेत और स्कूबा डाइविंग का मजा इस जगह को खास बनाता है।

3.लक्षद्वीप – कवरेत्ती और मिनीकॉय बीच
लक्षद्वीप द्वीप समूह अपने लैगून और कोरल रीफ्स के लिए मशहूर है। यहां के कवरेत्ती और मिनीकॉय बीच आपको विदेशी लोकेशन जैसा एहसास देंगे। ये उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो भीड़ से दूर शांति चाहते हैं।

4.ओडिशा – पुरी बीच
पुरी बीच अपनी धार्मिक महत्ता और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त अद्भुत नजारा पेश करता है। जगन्नाथ मंदिर दर्शन के साथ बीच पर समय बिताना एक अलग अनुभव देता है।

5.केरल – कोवलम बीच
कोवलम बीच अपनी हरी-भरी ताड़ के पेड़ों, शांत लहरों और सुरम्य नज़ारों के लिए जाना जाता है। यहां आयुर्वेदिक स्पा और सर्फिंग का मजा इसे एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बनाता है।






