MI की कोलकाता पर शानदार जीत, सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास

आईपीएल में बीती रात कोलकाता नीइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ. यह मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड पर हुआ जहां मुंबई ने केकेआर को हराकर ना सिर्फ अपना नेट रन रेट बेहतर किया बल्कि अंक तालिका में भी लंबी छलांग लगाई है.
बता दें कि इस अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर पहले मुंबई ने 16.2 ओवरों में कोलकाता को 116 रनों पर समेट दिया फिर रियान रिकेल्टन की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी के दम पर टीम ने महज 12.5 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. अब बात करें अंक तालिका की तो मुंबई इंडियंस के अब तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक हैं. मुंबई का नेट रन रेट +0.309 का है, जबकि कोलकाता के तीन मैचों में एक जीत और दो हार के बाद 2 अंक हैं. लेकिन उसका नेट रन रेट सभी टीमों की तुलना में सबसे खराब है. कोलकाता का नेट रन रेट -1.428 का है.
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया. इस मैच में गेंदबाज अश्विनी कुमार ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट लेने में सफल रहे, अपने पहले ही मैच में 4 विकेट लेकर अश्विनी कुमार ने इतिहास रच दिया. आईपीएल इतिहास में अपने डेब्यू में 4 विकेट लेने वाले वो पहले भारतीय बन गए. इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी की थी और केवल 116 रन बनाए थे जिसके बाद मुंबई ने 12.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. एक ओर जहां मुंबई को शानदार जीत मिली तो वहीं दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सूर्यकुमार यादव टी-20 क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. सूर्या अब विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, और सुरेश रैना के खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
Most T20 runs by Indians
12976 – विराट कोहली
11851 – रोहित शर्मा
9797 – शिखर धवन
8654-सुरेश रैना
8007*- सूर्यकुमार यादव





