लोकसभा में सांसदों के निलंबन को हटाने का प्रस्ताव हुआ पारित, संसद की कार्यवाही हुई शुरू

लोकसभा में सांसदों के निलंबन को हटाने का प्रस्ताव हुआ पारित, संसद की कार्यवाही हुई शुरू
संसद के मानसून सत्र में आज लोकसभा में निलंबित सांसदों के निलंबन को हटाने का प्रस्ताव पारित हुआ, जिसके बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रहा गतिरोध समाप्त हुआ। सोमवार को सदन में मंहगाई वृद्धि को लेकर चर्चा शुरू की गई। बता दें संसद में मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हुआ था। इस दौरान सदन में महंगाई के मुद्दे को लेकर विपक्ष द्वारा हंगामा किया गया, जिसके चलते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बीते मंगलवार को एक सप्ताह के लिए 19 सांसदों को निलंबित कर दिया था।
लोकसभा में सांसदों के निलंबन को हटाने का प्रस्ताव पारित हुआ। निलंबित सांसदों का निलंबन निरस्त किया गया। लोकसभा में गतिरोध खत्म। बढ़ती महंगाई को लेकर सदन में चर्चा शुरू होगी। pic.twitter.com/WblG6fzD6v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2022
सोमवार को कांग्रेसी सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्ष द्वारा सदन में हंगामा किया गया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सांसदों के निलंबन वापसी का प्रस्ताव पेश किया था। जिन 4 कांग्रेस सांसदों का निलंबन लोकसभा से वापस हुआ है, उनमें से तीन सांसद माणिक टैगौर, राम्या हरिदासी और ज्योति मणि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ संसद में मौजूद हैं।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि ‘मैं सदन के सभी दलों से अनुरोध करूंगा कि प्ले कार्ड सदन के अंदर न लाएं। अगर कोई भी सांसद सदन में प्ले कार्ड लेकर आते हैं तो मैं निश्चित रूप से कार्रवाई करूंगा। मैं उन्हें आखिरी मौका दे रहा हूं’
मैं सदन के सभी दलों से अनुरोध करूंगा कि प्ले कार्ड सदन के अंदर न लाएं। अगर कोई भी सांसद सदन में प्ले कार्ड लेकर आते हैं तो मैं निश्चित रूप से कार्रवाई करूंगा। मैं उन्हें आखिरी मौका दे रहा हूं: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला pic.twitter.com/ovfAioDq6e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2022





