ताज़ा खबरें

कर्नाटक: बेंगलुरु में कोरोना विस्फोट, 31 स्कूली बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव

कर्नाटक: बेंगलुरु में कोरोना विस्फोट, 31 स्कूली बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव

 

कर्नाटक के बंगलुरु कोरोना विस्फोट हुआ है। राज्य की राजधानी के न्यू स्टैंडर्ड इंग्लिश स्कूल के कक्षा 6 में पढ़ने वाले 21 और कक्षा 5 में पढ़ने वाले एमइएस स्कूल के 10 छात्र कोरोना से संक्रमित मिले हैं। बेंगलुरु में पिछले 24 घंटों में 31 छात्रों को कोविड से संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 582 की और बढ़ोतरी हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों और कॉलेजों को विशेष रूप से बेंगलुरु में कोविड-19 के बढ़ते मामलों की पृष्ठभूमि में एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के लिए कहा है। पॉजिटिविटी रेट 2.69 प्रतिशत से बढ़कर 2.83 प्रतिशत हो गई है।

बता दें कि  जब टीकाकरण के दौरान छात्रों का कोविड टेस्ट किया गया। तो पता चला कि यह छात्र कोरोना से संक्रमित हैं। दोनों स्कूलों न्यू स्टैंडर्ड इंग्लिश स्कूल और एमइएस स्कूल को सेनेटाइज कर दिया गया है। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने भी एहतियाती उपाय शुरू करने और बेंगलुरु के स्कूलों और कालेजों में कोविड प्रोटोकाल बनाए रखने का आदेश दिया है।

सोमवार को बेंगलुरु में 500 से कम कोविड केस आए। बेंगलुरु में 3,738 सक्रिय मामले हैं और केवल 28 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 28 में से 3 व्यक्तियों का इलाज गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में किया जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button