ताज़ा खबरें

झारखंड में दोपहर 1 बजे तक 46.25% मतदान हुआ, सबसे ज्यादा मतदान बहरागोड़ा विधानसभा में हुआ

झारखंड में दोपहर 1 बजे तक 46.25% मतदान हुआ, सबसे ज्यादा मतदान बहरागोड़ा विधानसभा में हुआ

झारखंड में आज यानी बुधवार को पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गयी है। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है जो शाम 5 बजे तक चलेगा। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, झारखंड (चरण-1) में दोपहर 1 बजे तक 46.25% मतदान हुआ।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नेहा अरोड़ा ने कहा, “1 बजे तक अनुमानित मतदान 46.25% है। सबसे ज़्यादा मतदान घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 53.87%, बहरागोड़ा में 53.86% और खरसावां में 53.68% रहा। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक मिली जानकारी के अनुसार भवनाथपुर में 2, जमशेदपुर में 3 मामले में FIR दर्ज की गई है…”

चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक झारखंड में सुबह 11 बजे तक 29.31 फीसदी मतदान हुआ है। बूथ पर अब लोगों की लंबी कतार देखी जा रही है।

झारखण्ड में आज 43 सीटों पर वोटिंग हो रही है। बता दें कि राज्यों की अन्य 38 सीटों पर 20 नवंबर को होगा। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को महाराष्ट्र के साथ ही आएंगे। झारखंड में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है। राज्य में 950 बूथ ऐसे भी हैं, जहां मतदान का समय शाम 4 बजे तक के लिए ही होगा।

झारखण्ड में पहले चरण की 43 सीटों के लिए 15344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं।  निर्वाचन आयोग के मुताबिक झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 683 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 73 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों में से 17 सामान्य हैं, जबकि 20 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए और 6 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button